फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव सुलझाएंगे परिवहन की गुत्थी

Tue, 13 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने कहा कि यूपी-हरियाणा परिवहन विवाद सुलझाने के लिए वह उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव से मिलकर अवगत करा चुके हैं। शीघ्र ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के परिवहन सचिव एवं आयुक्त की बैठक कराकर विवाद सुलझाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को गांव भैैसवाल में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के संबंध में सपा फीडबैक ले रही है, यदि पार्टी आदेश देगी तो विधान चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने मोदी सरकार की नोट बंदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोट बंदी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। पूरे देश के 42 हजार गांवों में से मात्र दस प्रतिशत गांवों में बैंकिग की व्यवस्था है। 

पूूरी तरह गांव में एटीएम की व्यवस्था भी नही है। नोट बंदी से रबी की फसल की बुवाई पूूरी               तरह प्रभावित हुई है। कहा कि आई स्पर्श स्मार्ट योजना में चयनित भैसवाल गांव में मिनी स्टेडियम के लिए बीस बीघा भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति के लिए गांव की परियोजना भेजने के बाद धनराशि नहीं मिली है। गांव भैसवाल से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास के बैनामे के लिए एक समिति का गठन होना है। समिति के गठन के लिए वह     डीएम से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें