फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधायक ने नगरपालिका सदस्यों की बुलाई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगामी 9 अप्रैल को विधान परिषद के चुनाव 2022 के मद्देनजर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने अपने कार्यालय पर शामली नगरपालिका के सभी सभासदों व चेयरमैन पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के साथ बैठक की। इस मौके पर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-शामली सीट से भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा जा रहा है। इसलिए विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा को शामली नगर पालिका परिषद की सभी वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जानी चाहिए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया है। विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा के पक्ष में मतदान करना है। इस अवसर पर शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य पंकज गुप्ता, अमित विश्वकर्मा, विनोद तोमर, अनिल उपाध्याय, सुशीला, रीटा, सपन मित्तल, राजीव गोयल, महेश धीमान, बॉबी निर्वाल, राजीव निर्वाल, परमेंद्र निर्वाल, आस मोहम्मद, गुलजार मंसूरी, हाजी खालिद, तोहिद रहमानी, प्रमोद विश्वकर्मा, इंद्रपाल ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें