फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक बनी आग का गोला, मां-बेटा बचे

विज्ञापन
शामली में पूर्वी युमना नहर पर बाइक में लगी आग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चलती बाइक बनी आग का गोला, मां-बेटा बचे
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर चलती हुई बाइक में अचानक आग लग गई। इस हादसे में मां-बेटा बाल-बाल बच गए और उन्होंने कूदकर जान बचाई। राहगीरों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनैहटी निवासी असजद अपनी मां वकीला के साथ बाइक पर गंगोह जा रहा था। जब वे कैराना रोड से पूर्वी यमुना नहर पटरी से जा रहे थे, तभी अचानक बाइक में आग लग गई। आग देख असजद ने तुरंत बाइक को रोका। मां-बेटा ने बाइक से कूदकर जान बचाई। इस दौरान आसपास के लोगों और राहगीरों ने नहर के पानी से आग को बुझाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

शामली में पूर्वी युमना नहर पर बाइक में लगी आग को बुझाते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें