शामली राष्ट्रीय किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर शिविर में भाग लेते छात्र छात्र?
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज शामली में चल रहे पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रोवर्स प्रभारी डॉ. रोहित राणा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने रोवर्स एवं रेंजर के शीर्ष वाक्य ‘सेवा करो’ के बारे में बताया। साथ ही साथ शिविर में अनुशासन का महत्व एवं अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।
ध्वजारोहण में सुरों का साथ देने के लिए शिविर के प्रतिभागियों ने झंडा गीत एवं स्काउट गाइड गीत का गान किया। जिला संयुक्त रेंजर गाइड गीता देवी ने प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा और ध्रुव गांठ, जिससे किसी भी पानी में डूबते हुए व्यक्ति को बचाया जा सके, के बारे में जानकारी दी। जिला काउंसलर अभिनव शर्मा रोवर्स एवं रेंजर्स को व्यायाम करवाएं। इस दौरान प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बांया हाथ मिलाना एवं सैल्यूट करना भी सिखाया। मौके पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. विनीता कुमारी, कमलजीत, मनीष कुमार, अनिरुद्ध, अमन, गुलशन, सोनाली, गुंजन, महक, खुशी जागलान, सानिया मिर्जा मौजूद रहीं।