फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने जनता दरबार लगाकर सुनी शिकायत

विज्ञापन
थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर अधिकारियो की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन में अपने फार्म हाउस पर जनता दरबार लगाया। नागरिकों की समस्याएं सुन उनको संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। थानाभवन नगर पंचायत परिसर में मंत्री ने आला अधिकारियों एक मीटिंग ली। जिसमें उन्होंने शामली जनपद में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य व अन्य विभागों के द्वारा बनाई जा रही सड़कें और अन्य विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, डीसीओ विजय बहादुर सिंह समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उधर मंत्री ने थानाभवन के दयाल आश्रम में आयोजित महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गांव मुल्लापुर में सद्भावना मंडप का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें