फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की भेंट लेने स्वयं प्रकट हो गईं थीं मां गंगा:कपिल गोड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मेला ग्राउंड स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में चल रही सात दिवसीय संगीतमय रविदास कथा ज्ञान चर्चा के अंतिम दिन कथा वाचक कपिल गोड़ियां ने कहा कि संत रविदास की सत्यता और निष्ठा को साबित करने के लिए गंगा मां कठौती में प्रकट हो गई थी। संत रविदास को लेकर अनेक किस्से प्रचलित हैं, लेकिन यह किस्सा सबसे ज्यादा प्रसिद्घ है।
विज्ञापन

कथावाचक कपिल गोड़ियां ने बताया कि विद्वान उन्हें मीराबाई का गुरु भी मानते हैं। एक बार एक महंत गंगा मां के दर्शनों के लिए जा रहा था। उन्हें इसका पता चला, गरीबी के कारण वे जा नहीं सकते थे। उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया हुआ एक सिक्का महंत को दिया और कहा ये मेरी ओर से मां गंगा को भेंट कर देना। जब महंत ने रैदास का सिक्का मां गंगा को अर्पित करने के लिए हाथ बढ़ाया तभी मां गंगा स्वयं प्रकट हो गईं और उसे सिक्के को अपने हाथों में ग्रहण कर लिया।
इस अवसर इस अवसर पर डॉ. भीम राव आंबेडकर ज्ञान प्रचार मंडल सहारनपुर से महात्मा प्रकाशदास, महात्मा शेरसिंह दास, शुभम, नीटू, प्रवीण, आर्यन, अक्षय,सुधीर तथा ऋषिपाल विकसित, परवीन कुमार,बालकिशन आर्य,अमित सैनी, शुभम, ऐप्पल कुमार,देशराज, रणभीर, आकाश,अभिषेक, काजल, नेहा, तन्नू, राजकुमारी, सुदेश, सुषमा रानी, बबिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें