फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अल्पसंख्यकों के लिए शुरू की सबसे ज्यादा योजनाएं: कुंवर बासित अली

विज्ञापन
शामली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष कुवंर बासित अली का स्वागत करते ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों के लिए शुरू कीं सबसे ज्यादा योजनाएं: कुंवर बासित अली
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली के जनपद में पहली बार आगमन पर सभा व सदस्यता अभियान का आयोजन थानाभवन के वंदना गार्डन के परिसर में किया गया।
मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव के एकसाथ लेकर चलती है। अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा योजनाएं लागू की हैं। सभी कार्यकर्ता अपने समाज के लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें इनका लाभ दिलाएं। विरोधी दल अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं। योगी सरकार ने आवास योजना में अल्पसंख्यक समाज को 39 प्रतिशत और किसान सम्मान निधि में 31 प्रतिशत एवं शौचालय निर्माण में 22 प्रतिशत का लाभ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुकेज सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राव इफ्तिखार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आसिफ मंसूरी, क्षेत्रीय मंत्री राहुल जैन व आरिफ, जिला प्रभारी मुजाहिद साजो, फिरोज चौहान, सलमान अहमद, अरशद चौहान, आरिफ जंग, जब्बार, हैदर अली, अनस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें