फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर 345 करोड़ रुपये का बकाया

Thu, 07 Nov 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया वसूली में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर शामली के विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन विनोद कुमार को निलंबित किया जा चुका है जबकि तृतीय के एक्सईएन शशांक को चार्जशीट किया गया है। जिले में अभी भी 2.14 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 345 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। मगर विभागीय अधिकारी बकाया जमा कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की यदि बात की जाए तो यहां पर करीब ढाई लाख बिजली उपभोक्ता हैं। विभागीय अधिकारियों के बार-बार अभियान चलाने, जागरूक करने के बावजूद बकाएदार रुपये जमा कराने की तरफ कतई गंभीर नहीं है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के उपभोक्ताओं पर अभी भी 77, द्वितीय पर 59, तृतीय पर 72 करोड़ और चतुर्थ पर 136 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। एक्सईएन पर बकाया वसूली में दिलचस्पी नहीं लेने और लापरवाही बरतने के कारण ही गाज गिरी है।
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अभी तक 500 से अधिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। फिर से अभियान चलाया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह जल्द से जल्द बकाया जमा करा दें।
विज्ञापन


- 50 से अधिक गांव चोरी वाले किए हुए हैं चिह्नित
शामली। विद्युत विभाग अधिकारियों ने अधिक बिजली चोरी करने वाले गांवों को चिह्नित कर रखा है, फिर भी बिजली चोरी रोक नहीं पा रहे हैं। हर माह जिले को 55 करोड़ रुपये निगम के खाते में जमा करने होते हैं, लेकिन इनमें से करीब 10 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो जाती है। आए दिन बिजली चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन से लेकर एसडीओ को भी बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी किए, मगर अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विभीषण को नहीं पहचान पा रहे अधिकारी

शामली। विद्युत विभाग में कई विभीषण हैं। टीम जब चेकिंग करने जाती है तो उनकी सूचना ग्रामीणों को दे दी जाती है। लेकिन अधिकारी अपने विभाग में छिपे विभीषणों को नहीं पहचान पा रहे हैं। जिनके कारण विभाग को हर माह राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें