फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 25 हजार के दो इनामियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। करीब दो माह पूर्व रेत भंडारण पर सो रहे मजदूरों के ऊपर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस, तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए इनामी बदमाश कृष्ण भगवान, प्रदीप निवासी सिरसा हरियाणा को पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे पर गांव मन्नूगढ़ के जंगल में नलकूप से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस एवं तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बीती 17 अगस्त को बिडौली सादात में रेत भंडारण पर सो रहे मजदूरों के ऊपर फायरिंग की थी। जिसका मुकदमा रेत भंडारण करने वाले विकास ने दर्ज कराया था। पुलिस मामले में 25 हजार के इनामी दो बदमाशों हरमनप्रीत व विकास उर्फ विक्की को अलग अलग घटनाओं में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें