फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में अभी भी आधे से ज्यादा सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में अभी भी आधे से ज्यादा सीटें खाली
विज्ञापन

शामली। यूजी के प्रथम वर्ष में दाखिले की दूसरी कट ऑफ मेरिट में तीसरे दिन 123 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। दो मेरिट के बाद भी कालेजों में आधे से ज्यादा सीटें अभी भी खाली रह गई हैं। बीकॉम में सबसे कम दाखिले होने से सीटें ज्यादा खाली बची हैं। कालेजों में तीसरी मेरिट या ओपन मेरिट के बाद सीटें भरने की उम्मीद की जा रही है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए तीन दिन पहले दूसरी कट ऑफ मेरिट जारी की है। दूसरी मेरिट के आधार पर दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। आरके पीजी और वीवी पीजी कॉलेज में 123 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। वीवी पीजी कॉलेज शामली के बीए प्रथम वर्ष के इंचार्ज प्रताप सरोहा ने बताया कि दूसरी मेरिट में अंतिम दिन 57 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 512 सीट के मुकाबले 254 दाखिले हुए। बीकॉम प्रथम वर्ष के इंचार्ज वीके जैन ने बताया कि अंतिम दिन मात्र पांच विद्यार्थियों के दाखिले हुए। 160 सीट के मुकाबले अब तक 25 विद्यार्थियों ने दाखिल लिया है। दो मेरिट के बाद भी बड़ी संख्या में सीट बची हुई हैं। तीसरी कट ऑफ मेरिट या फिर ओपन मेरिट में ही सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज शामली के कार्यालय अधीक्षक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बीएससी पीसीएम वर्ग में 12, बीएससी पीएसएम में दो, बीएससी बायो में 08, बीएससी कृषि में 27 और बीकॉम में 12 छात्रों ने दाखिला लिया। दो मेरिट के बाद कालेज में अब तक बीएससी पीसीएम में 160 सीटों के मुकाबले 100 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बीएससी पीएसएम में 80 सीट के मुकाबले 37, बीएससी बायो में 160 सीट के मुकाबले 108, बीएससी कृषि 240 सीट के मुकाबले 97 और बीकॉम में 160 सीट के मुकाबले 59 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें