फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 20 से अधिक चालान हुए, फिर भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहें

Mon, 24 Aug 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती की तैयारी है। जिले में पिछले आठ माह के दौरान 20 से अधिक बार चालान वाले तीन हजार से अधिक वाहन चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इन वाहनों का पूरा ब्योरा एआरटीओ कार्यालय भेज दिया है। अब ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के साथ उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में करीब 2.50 लाख वाहन पंजीकृत हैं। पुलिस ने पिछले आठ माह के चालान का रिकॉर्ड खंगाला तो तीन हजार से अधिक वाहन ऐसे मिले, जिनके 20 से अधिक बार चालान हो चुके हैं। इनमें कई वाहन तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में पकड़े गए हैं। बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले भी बड़ी संख्या में मिले हैं।
पुलिस के अनुसार बॉर्डर पर लगे कैमरों और मोबाइल फोन पर खींचे गए फोटो के माध्यम से बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों को चिह्नित किया गया है। ऐसे वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे और वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि अधिक चालान वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा और नियमानुसार पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें