फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल से दी आग से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
शामली सेंटफ्रांसिस स्कूल में अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षण के दोरान सायरन बजाते फादर बीजू - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मॉक ड्रिल से दी आग से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

शामली। शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने फायर टीम के साथ मॉक ड्रिल कर विद्यार्थियों और स्टाफ को आग से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को आग लगने या भूकंप आने जैसी आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि अगर कहीं पर आग लगने की जानकारी मिलती है तो तत्काल उस बिल्डिंग को खाली कर दें और जल्द से जल्द निकलकर बाहर मैदान में पहुंच जाएं। इस तरह की विपरीत परिस्थितियों में निबटने के लिए धैर्य और विवेक से काम लें। इस अवसर पर फायर फाइटरों ने विद्यार्थियों के साथ मॉक ड्रिल करते हुए प्रशिक्षण दिया। फायर स्टेशन शामली के प्रभारी अजीज खान ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आग से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान आग लगने पर बिल्डिंग खाली करने और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल फादर बीजू और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

शामली सेंटफ्रांसिस स्कूल में अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षण के दोरान सायरन आवाज सुनने के बाद कम- फोटो : SHAMLI

शामली सेंटफ्रांसिस स्कूल में अग्निशमन के प्रशिक्षण के दोरान घायल छात्र को लाते अग्निशमन विभाग - फोटो : SHAMLI

शामली सेंटफ्रांसिस स्कूल में अग्निशमन के प्रशिक्षण के दोरान घायल छात्र को लाते अग्निशमन विभाग - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें