फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का शव सड़ी गली हालत में जंगल से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा से चार दिन से लापता महिला का शव सड़ी गली हालत में जंगल से बरामद हुआ है। उसके गले में फंदा लगा हुआ था दोनों पैर बंधे थे।
विज्ञापन

गांव बुटराड़ा निवासी सुनीता (46) पत्नी अतर सिंह चार दिन पहले 27 जुलाई को घर से किसी काम के लिए खेत गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन शाम तक उसका पता न चलने पर उसी दिन पुलिस को सूचना दे दी थी। शुक्रवार शाम को महिला का शव बुटराड़ा के जंगल में सड़ी गली हालत में मिला। महिला के दोनों पैर बंधे हुए थे और गले में रस्सी का फंदा मिला। महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एएसपी ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें