फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 180 स्वयं सहायता समूहों के खातों में आए 1.84 करोड़

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जिले के 180 स्वयं सहायता समूहों के खातों में आए 1.84 करोड़
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की 180 महिला स्वयं सहायता समूह के खातों में एक करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई। कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन को जिले भर से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सुना।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 42606 स्वयं सहायता समूहों के खाते में 88.66 करोड़ रुपए की धनराशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में बटन दबाकर हस्तांतरित की। शामली जिले की 180 महिला स्वयं सहायता समूह के खातों में 1.84 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित हुई। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रही समूह की महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास ने बताया कि जिले में समूह को विभिन्न मदों में 58 करोड़ की धनराशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें