फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने बसों में चढ़कर सवारियों की समस्याएं जानी

विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़े परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रोडवेज बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज हो गए। आरएम अनिल कुमार को सहारनपुर डिपो की बस के परिचालक की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए। एआरटीओ कार्यालय की निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने यूपी रोडवेज व हरियाणा की करनाल डिपो की रोडवेज बस में चढ़कर सवारियों की समस्याएं जानी। निरीक्षण के दौरान यूपी रोडवेज के साथ हरियाणा के करनाल डिपो की बस का चालक परिचालक गायब मिले।
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह और मंत्री समूह में शामिल प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप के मंत्री आशीष पटेल ने एमएलसी विरेंद्र सिंह के जसाला स्थित आवास पर दोपहर का भोजन किया। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित शामली रोडवेज के बस अड्डे पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बस अड्डे पर ठंडा पानी न मिलने और चालक परिचालक वर्दी में न होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
परिवहन राज्य मंत्री ने बस अड्डे में यूपी रोडवेज और हरियाणा की करनाल डिपो की बस में चढ़कर बसों के हालात देखे, सवारियों की समस्याएं सुनी। हरियाणा की करनाल डिपो की बस में चालक परिचालक गैरहाजिर मिले। यूपी रोडवेज की सहारनपुर डिपो की बस में मंत्री के निरीक्षण में सवारियों ने बताया कि बस का परिचालक गायब है। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सहारनपुर के आरएम अनिल कुमार से बस के परिचालक की जानकारी ली और संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरएम रोडवेज अनिल कुमार ने बताया कि बस अड्डा नगर पालिका की भूमि में चल रहा है। बाद में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल के साथ गोहरनी गांव में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर रहने और मौके पर अवर अभियंता के मौजूद रहने पर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने जेई से पूछा कि अधिशासी अभियंता क्यों नहीं आए। उन्होंने अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण लेने के आदेश डीएम जसजीत कौर को दिए। मंत्री को कार्यालय में लगाई गई टाइल्स की कंपनी भी गलत बता दी, इस पर भी मंत्री गुस्सा हो गए। निर्माणाधीन जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें