फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। रक्षाबंधन के लिए रिश्तेदारी में गए परिवार के घर के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों की नगदी-जेवरात व कीमती सामान चोरी कर लिया। घर की रसोई में रखा खाने का सामान भी चोरों ने नहीं छोड़ा। घर में खड़ी बाइक भी चार किमी दूर अंडरपास के पास खड़ी हुई मिली।
विज्ञापन

थानाभवन नगर के मोहल्ला टंकी के जस्सू वाला मंदिर रोड पर विनय गौतम का मकान है। मकान में विशाल कुमार किराए पर रहते हैं। विशाल मैकेनिक इंजीनियर है, जो सर्विस के काम से बंगलूरु गए हुए हैं। सोमवार की रात्रि विशाल की पत्नी आरती अपने मायके भनेड़ा उदा गांव में अपने भाई को राखी बांधने गई थी। रात्रि में वहीं ठहर गई थी। घर पर कोई नहीं था। देर रात्रि चोरों ने घर के ताले तोड़कर मकान में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।
आरती ने बताया कि घर में दरवाजों पर लगे पांच ताले तोड़कर बदमाशों ने अलमारी व बक्सों को खंगाल कर लगभग 50 हजार की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण व घर का कीमती सामान चोरी कर लिया। रसोई में रखा खाने पीने का सामान और घी का डिब्बा तक चोरी कर ले गए। घर के आंगन में खड़ी बाइक भी गायब थी। मंगलवार सुबह आरती घर वापस लौटी तो घर के कमरों व आंगन में सामान बिखरा देख चोरी का पता लगा। महिला ने शोर मचाया। लोगों ने आसपास तलाश की तो चार किमी दूर हसनपुर मार्ग पर अंडरपास के पास बाइक खड़ी मिली। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने आसपास कांबिंग की परंतु कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें