फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिड-डे मील अब सरसों के तेल से बनेगा

Sat, 12 Sep 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब भोजन तैयार करने में रिफाइंड तेल के बजाए सरसों के तेल का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई और खाद्यान्न के सुरक्षित रखरखाव में लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। रसोईघर को साफ रखने और तैयार भोजन को खुले में नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन में इस्तेमाल किया गया बचा हुआ तेल दोबारा प्रयोग नहीं किया जाएगा। खाद्यान्न को भी स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रखना होगा।
जिन विद्यालयों में कुर्सी-मेज की व्यवस्था है, बच्चों को उसी पर भोजन कराया जाएगा। अन्य विद्यालयों में मैट का प्रयोग अनिवार्य होगा। भोजन के दौरान बच्चों की स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें