स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी शूटर जतिन निर्वाल को सम्मानित करती प्रधानाचार्या आशु त्याग?
- फोटो : SHAMLI
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौ के छात्र जतिन निर्वाल ने मेरठ में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल में प्रबंधतंत्र और शिक्षकों ने मेधावी शूटर को सम्मानित किया।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि मेरठ शूटिंग एकेडमी में 19 से 22 फरवरी तक फ़र्स्ट एमएसए शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इस चैंपियनशिप में स्कूल के छात्र मेधावी शूटर जतिन निर्वाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक व 5100 रुपये का पुरस्कार जीतकर अपने अभिभावक और स्कूल का नाम रोशन किया। शुक्रवार को स्कूल में जतिन निर्वाल का स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग, प्रधानाचार्या आशु त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी और शिक्षकों ने सम्मान कर हौसला बढ़ाया।