शामली जनपद के कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर गांव तिमरसा के पास ट्रक से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
गांव खेड़ी करमू निवासी 55 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय शर्मिष्ठा के साथ मोपेड पर सवार होकर अपने घर शामली लौट रहे थे। दिल्ली रोड पर तिमरसा गांव के सामने से आ रहे एलपीजी सिलिंडर से लदे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। जिससे ट्रक से कुचलकर शर्मिष्ठा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय पति ने भी दम तोड़ दिया।