सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। बिटौड़े में हडड़ी के अवशेष मिलने की सूचना पर इंचौली पुलिस भी चौकन्नी हो गई। मौके पर लावड़ और इंचौली पुलिस पहुंची और बिटौड़े से हडड़ी के अवशेष निकालकर वह अपने साथ ले गई। पूरे गांव में चर्चा फैल गई कि यह अवेशष लापता रविंद्र के हैं, जिसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंंच गए।
रविंद्र पिछले एक महीने से लापता चल रहा है, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उसके भाई से भी उसका विवाद चल रहा था।
इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि बिटौड़े से अवशेष मिले हैं, अभी यह कहना मुश्किल है कि यह किसी मनुष्य के हैं। बहुत कम मात्रा में अवशेष बरामद हुए हैं। लापता युवक का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिस कारण गांव में इस मामले को रविंद्र से जोड़कर चर्चा की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिती स्पष्ट होगी।