फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: शामली में रालोद-सपा से अंजलि होंगी उम्मीदवार, अभी भाजपा ने नहीं घोषित किया अपना प्रत्याशी

Thu, 17 Jun 2021 03:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में रालोद और सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अभी भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
शामली: अंजलि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में रालोद और सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने संयुक्त प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। दोनों दलों ने समाजवादी पार्टी के समर्थन से वार्ड नंबर एक से जीतकर आई अंजलि पत्नी नीरज निवासी दखौड़ी जमालपुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

विज्ञापन


रालोद जिला अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन एवं सपा के वरिष्ठ नेता सुधीर पंवार ने संयुक्त रूप से रालोद कार्यालय पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। एक दिन पहले वार्ड आठ से जिला पंचायत सदस्य बबली देवी के पति राकेश को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। माना जा रहा था कि रालोद बबली देवी को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतार सकती है लेकिन, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश के बाद दोनों दलों ने अंजलि को संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया। 

उधर, भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। बबली के पति के रालोद में शामिल होने और अंजलि के विपक्ष का उम्मीदवार बनने के बाद केवल मधु गुर्जर ही अनुसूचित जाति की महिला जिला पंचायत सदस्य बची हैं। वह भाजपा के समर्थन से जीती हैं। इसलिए भाजपा के पास उनके अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें