शामली। मेरठ में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी मयंक हुड्डा ने 61 किलो भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। इस सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी मयंक हुड्डा ने बताया कि रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उसने प्रतिभाग किया। 61 किलो भार वर्ग में उसे तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कांस्य पदक मिला है। मयंक की सफलता पर परिजनों ने खुशी का माहौल है। मयंक मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस से बीपीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है। इससे पहले भी मयंक ने राष्ट्र स्तरीय, प्रदेश स्तरीय और विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण समेत कई पदक जीत चुका है।