फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 575 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने 575 मरीजों की जांच कर दवा दी। मेले में आए ज्यादातर मरीज ठंड लगने से सर्दी, जुुकाम व खांसी के रहे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। हर बार की तरह इस बार भी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित कर मरीजों की जांच व उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि मेले में 575 मरीज पहुंचे। सभी की जांच कर दवाइयां दी गई। मरीजों में 235 पुरुष, 269 महिला और 71 बच्चे शामिल रहे। सबसे ज्यादा 51 मरीज सिलावर पीएचसी पर पहुंचे जबकि सबसे कम चार पुरुष मरीज फुगाना पीएचसी पर और नौ मरीज तितरवाड़ा डुंडूखेड़ा पीएचसी पर पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 237 पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
67 बूथों पर 5434 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में रविवार को 67 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर 5434 लोगों को टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सभी 67 बूथों पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 33.96 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। 2390 लोगों को पहली डोज का और 3044 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में कुल 5434 लोगों को टीके लगे हैं। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 953651 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक 707707 लोगों को पहली डोज का टीका और 344427 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें