फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी के माध्यम से संक्रमण का चेन टूटेगा : बेनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जन भागीदारी से संक्रमण की चेन टूटेगी : बेनीवाल
विज्ञापन

शामली। भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर एवं पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा सभी सांसद- विधायक एवं मंत्री एवं जिलाध्यक्षों व क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक में की। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जनता को साथ लेकर ही किसी भी संक्रमण की चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। इसके लिए व्यापक जनसहयोग और जनभागीदारी के माध्यम से संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। जनता की कोविड संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर एवं पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि हम सभी को ध्यान रखना होगा कि अपने को सुरक्षित अनुशासित और सजगता से ही हम कोरोना को परास्त करने में सफल हो सकते हैं। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार को सहयोग करने के साथ साथ सभी लोग कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन हेतु पंजीकरण कराकर वैक्सीनेशन कराने के लिए भी प्रेरित करें। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि फ्रांस और अमेरिका अभी पूरी तरह से कोरोना से नहीं उभरा है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी ताकत से लोगों को राहत व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जनसहयोग और अपनी निधि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस समय लोगों की मनोस्थिति को मजबूत करने के लिए भी कार्य करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतमबुद्धनगर महेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो टेस्टिंग हो रही है। उसकी रिपोर्ट कुछ विलंब से आ रही है। इस कारण जो बुखार से पीड़ित हैं। उनकी स्थिति बिगड़ जाती है। वहां पर एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। वर्चुअल बैठक में आयुष मंत्री धर्मवीर सैनी ने कहा की जनता को आयुर्वेद के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ,भोला सिंह, महेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, सत्यपाल सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल शर्मा विधायक एवं समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें