फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार हैं तैयार

विज्ञापन
शामली में दीपावली के लिए खरीदारी करती महिलीएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह तैयार है। खासतौर पर बर्तन का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद के चलते व्यापारियों ने माल का स्टॉक किया है। बाजार में इस बार इंडक्शन बेस आइटमों की डिमांड अधिक है। इलेक्ट्रिक चूल्हों पर इस्तेमाल होने वाले बर्तन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री सबसे अधिक होती है। इस त्योहार पर लोग नया बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं। धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ अधिक होने के उम्मीद के चलते बाजारों में व्यापारियों ने पूरी तैयारी की है। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक बर्तनों के आइटम बाजार में उपलब्ध है। इस बार बाजार में वैसे तो तांबा, पीतल, स्टील के बर्तनों की बिक्री हो रही है, इन सबके बीच इंडक्शन बेस आइटम भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। इसकी वजह इलेक्ट्रिक चूल्हे से धुएं से बचाव और खाना पकाने में सुविधाजनक माना जा रहा है। धनतेरस से एक दिन पहले बाजार में खरीदारी शुरू होने से चहल पहल बनी रही।
नॉन स्टिक फ्राई पैन
बाजार में इस बार इलेक्ट्रिक नॉन स्टिक फ्राई पैन की डिमांड बढ़ी है। बर्तन व्यापारी विकास कुमार ने बताया कि नॉन स्टिक होने से फ्राइंग पैन में कोई भी चीज चिपकती नहीं और आसानी से उतर जाती है। बताया कि इलेक्ट्रिक चूल्हे पर चलने वाला फ्राई पैन की कीमत 400 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

--
कढ़ाई और कुकर बाजार में छाए
बाजार में गोल, अंडाकार और कवर वाली कई तरह के डिजाइन वाली कढ़ाई भी ग्राहकों की पसंद बनी है। साधारण कढ़ाई के मुकाबले इलेक्ट्रिक चूल्हे पर चलने वाली कढ़ाई और कुकर ज्यादा पसंद की जा रही है। बर्तन विक्रेता योगेश कुमार ने बताया कि इस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करने से कम समय में खाना तैयार हो जाता है। इस तरह की कढ़ाई 600 से 700 रुपये और कुकर 1500 से 2000 रुपये कीमत में उपलब्ध है।
तांबे-पीतल के बर्तन गिफ्ट का चलन
बाजार में तांबे-पीतल के बर्तनों के गिफ्ट अधिक पसंद किए जा रहे है। बर्तन विक्रेता वैभव कुमार ने बताया कि प्लास्टिक की बोतल व अन्य बर्तनों की तरफ से लोगों का रुझान कम हुआ है। इस बार बाजार में तांबा, पीतल के तांबा, पीतल के बर्तनों के गिफ्ट आइटम में बोतल गिलास सेट, थाली कटोरी सेट, डीनर सैट, कप सेट आदि डिजाइनों वाले गिफ्ट का प्रचलन शुरू हुआ है। पिछले करीब 10 सालों में तांबे, पीतल के बर्तनों की बिक्री कम हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें