शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में जूडो कराटे का प्रशिक्षण लेती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मिशन साहसी कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आधुनिक समय में नारी किसी से भी पीछे नहीं है। बेखौफ वह आगे बढे़।
कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में अखिल विद्यार्थी परिषद मिशन साहसी कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के अंदर से डर को बाहर निकालकर उनको आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आज फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक महिलाएं चला रही हैं। हाल ही में चंद्रयान-2 मिशन में भी महिला वैज्ञानिकों ने योगदान दिया है। भाजपा के प. उप्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक आज के इस आधुनिक समय में महिला सशक्तीकरण जरूरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। एसपी अजय कुमार पांडे ने छात्राओं को कामयाबी का पाठ पढ़ाया। प्रांत सहमंत्री हंस चौधरी ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिले में लगभग 2500 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल ने आभार प्रकट किया। संचालन विभाग संयोजक निविश कुमार ने किया। मौके पर जिला संयोजक आदित्य, तहसील संयोजक मनीष कालखंडे, मोहित , आकाश , नगर मंत्री अंकुर चौहान आदि रहे।