फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लंगड़ा बुखार की चपेट में कई पशु, विभाग अनजान

Thu, 07 Nov 2024 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चौसाना क्षेत्र के खोड़समा में लंगड़ा बुखार पशुओं को चपेट में ले रहा है। 12 से अधिक पशु चपेट में है। ग्रामीणों ने शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

खोड़समा गांव के नवाब ने बताया कि उनके तीन पशु बुखार की चपेट में है। सरकारी डॉक्टर के न होने से इलाज कराना मुश्किल हो गया है। प्राइवेट डॉक्टरों की फीस भी इतनी ज्यादा है कि सभी किसानों के लिए इलाज कराना संभव नहीं है।

यासीन, रीना, जाकिर का कहना है कि लंगड़ा बुखार का सही इलाज न मिलने से मवेशियों की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए और क्षेत्र में सरकारी पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांव में भी पशुओं में बुखार का प्रकोप है मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.चंद्र भानू कश्यप का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। कल ही शिविर लगवाकर पशुओं का उपचार कराया जाएगा।

ऐसे रखें पशुओं का ध्यान

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार पशुओं को ज्यादा ठंडा पानी न पिलाएं। उनको सूखे स्थान पर रखें व ठंड से पशु को बचाएं। यह एक खतरनाक रोग है, जो अमूमन दुधारू पशुओं को होता है। इनमें भी सबसे अधिक खतरा गाय को होता है। लंगड़े बुखार को कुछ लोग ब्लैक क्वार्टर के नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन



कब होता है लंगड़ा बुखार
पशुओं में होने वाले ज्यादातर रोग अकसर बारिश के दिनों में ही होते हैं। इसके पीछे की वजह है बारिश के दिनों में जीवाणुओं का पनपना और उनका सक्रिय हो जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें