शामली। सहारनपुर मंडल की वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्यामलाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने चार फर्मों पर छापामार कर उनके माल एवं कागजातों की घंटों छानबीन की। यह कार्रवाई विभाग ने बिना रिकार्ड एवं बगैर टैक्स दिए चावल के खरीदने व बेचने के मामले में की है। छापामार कार्रवाई देर रात्रि तक चलता रहा है।
शनिवार दोपहर तीन बजे वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर श्यामलाल के नेतृत्व में टीम ने शामली मंडी में पहुंचकर छापामारी अभियान की शुरूआत की। व्यापार कर की टीम ने शाकुंभरी ट्रेडर्स, चावल कारोबारी केशव, चावल कारोबारी शिव और मंगतराम-कलीराम खल चोकर आदि फर्मों के यहां स्टाक में रखे चावल व अन्य सामान का रिकार्ड की जांच की। चावल के खरीदने एवं बेचने व स्टाक में रखे माल की जांच रिकार्ड की जांच की गई। चार घंटे से अधिक जांच के दौरान टीम ने सभी चार फर्मों के स्टाक मे रखे चावल का सत्यापन किया गया।
फर्मों के मालिकों ने कुछ रिकार्ड को दिखाया है। बाकी रिकार्डों को दिखाने के लिए समय दिया गया है। टीम सभी फर्मों की जांच के और कागजातों के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। छापामारी टीम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर एसपी मलिक, रवि कुमार, पीडी गुप्ता आदि शामिल रहे।