फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बा कांधला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान गांव टिटौली निवासी रवि के रूप में हुई। सूचना पर जीआरपी थाना शामली के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


बुधवार को कांधला  रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद जीआरपी को बताया गया। जीआरपी के एसआई रोहताश सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 

उन्होंने बताया कि युवक की जेब से शामली से बड़ौत का टिकट मिला है। मरने वाले युवक की पहचान आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी रवि पुत्र किशनपाल के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें