फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चौपाल कार्यक्रम में मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए जागरूक करती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन में मतदाता महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए मतदान के लिए जागरूक किया।बच्चों ने पोस्टर बनाकर मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए गीता वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बच्चों ने पोस्टर बनाकर मतदान हेतु जागरूक किया और तथा रंगोली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। महिला अभिभावकों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। वन स्टॉप सेंटर की कार्यकर्ता गजाला त्यागी, इनरव्हील क्लब की वीना अग्रवाल व नमिता जैन ने महिला शक्ति और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इनरव्हील क्लब की तरफ से बच्चों को पुरस्कार स्वरूप कॉपी, पेंसिल, कलर वितरित किए और महिला अभिभावकों को गर्म वस्त्र भी भेंट किए। इनरव्हील क्लब की तरफ से विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रमाण पत्र दिए गए। बच्चों ने मतदाता जागरूकता पोस्टर एवं मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने नाटक के द्वारा मतदान के महत्व बताया और अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया। बीएसए गीता वर्मा ने सभी को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुन्नी, सलमा, आबिदा, रेशमा, महेंद्र, कौशल, राजेश, सोनिया, पूनम, सितारा, सदमा, आबिदा आदि महिला अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रीति, शबनम का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें