फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी : संक्रमित गोवंश मिलने से विभाग अलर्ट

Fri, 31 Jul 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में लंपी स्किन डिजीज ने दस्तक दे दी है। ताना गांव में एक गोवंश के लंपी से संक्रमित मिलने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने सहारनपुर से 10 हजार वैक्सीन की डोज मंगाकर ताना और आसपास के क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान शुरू करा दिया है। साथ ही पूरे जिले में निगरानी के लिए 40 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानु कश्यप ने बताया कि फिलहाल जिले में लंपी का एक ही मामला सामने आया है। पहले दिन करीब 200 गोवंशों का टीकाकरण किया गया। जिले के लिए 70 हजार वैक्सीन डोज की मांग लखनऊ भेजी गई है। पर्याप्त वैक्सीन मिलते ही पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंपी रोग की निगरानी के लिए जिलेभर में 40 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं की निगरानी करेंगी और संदिग्ध पशुओं की सूचना मिलते ही तत्काल उपचार और टीकाकरण की कार्रवाई करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें