थानाभवन। गन्ना विकास चीनी मिल एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने रविवार को अपने फार्म हाउस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित की सरकार है। सरकार गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन में कराने, किसानों के गेहूं का सरकारी रेट पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों और मिलों में किसानों को सम्मान और सुविधाएं मिलेंगी।
रविवार को पहली बार अपने फार्म हाउस पर पहुंचे सुरेश राणा का जनता ने बड़ी संख्या में पहुंच स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए। सुरेश राणा ने कहा कि किसानों के गन्ने भुगतान 14 दिन में करने और छोटे किसानों को ऋण माफ प्राथमिकता के आधार पर कार्य चल रहा है। कृषि उत्पादन मंडी समितियों चीनी मिलों में किसानों पेयजल व्यवस्था बैठने का स्थान व स्वच्छता के साथ मिलों के बाहर भी सफाई व्यवस्था मिलेगी। उसके बाद वे नगर पंचायत कार्यालय सभागार पहुंचे।
जहां भाजपा सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजकों की बैठक को संबोधित किया। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विरेेंद्र सिंह, रविंद्र गोयल, चक्रेश सिंह, राजीव तोमर, बृजेश आदि रहे।