शामली। भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव पर श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा ट्रस्ट शामली की ओर से मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गई।
पालकी यात्रा दोपहर श्री सत्यनारायण मंदिर रेलवे रोड से शुरू हुई। मंडी जवाहरगंज, नेहरू मार्केट, थाना कोतवाली गेट, हनुमान टीला, गांधी चौक, बड़ा बाजार, अयोध्या चौक, मोहल्ला गुजरातियान, गणेश चौक, बैंड मार्केट, भिक्की मोड़ और गांधीगंज मंडी आदि नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुन निज स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पालकी यात्रा में चार प्रसिद्ध बैंड, नासिक पार्टी और पुणे की ढोल पार्टी और राजस्थान की नृत्य प्रस्तुति दी गई। घोड़े और अन्य आकर्षक झांकियां ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण वृंदावन से भगवान बांके बिहारी जी रहे, जो भव्य रथ पर सवार रहे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विकास संगल और विनय संगल, मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, अखिल राजेश्वर बंसल और नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, मनोज मित्तल, कुशांक चौहान, रविकांत गर्ग, रवि संगल और विवेक बंसल हैं।
इस दौरान संस्थापक शिवांक गर्ग, अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सचिव राघव जैन, कोषाध्यक्ष आयुष गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी राहुल बेदी, रिचांशु गोयल, आशुतोष गोयल, प्रियांशु संगल, आकाश, उत्कर्ष, दीपक, आयुष्मान, नीतीश, लव, प्रणव, अगम, शिवम, अपूर्व, अंकित, वंश का सहयोग रहा।
शामली में पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद