फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: आकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत ढही; परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का नुकसान

Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के भभीसा गांव में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से गौरव कश्यप का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छत ढहने और भवन का हिस्सा गिरने से घर का सामान भी टूट गया। परिवार ने बाहर भागकर जान बचाई। नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मकारी की छत धराशायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कांधला क्षेत्र के भभीसा गांव में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से गौरव कश्यप का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने के बाद मकान की छत ढह गई और भवन का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। हादसे के दौरान परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर जान बचाई। मकान और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

तेज धमाके से मची चीख पुकार
गांव निवासी गौरव कश्यप के मकान पर रविवार देर रात अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। तेज आवाज और धमाके से परिवार में अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे। इसी दौरान मकान की छत ढह गई और भवन का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा।

मकान और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त
हादसे में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा सामान भी टूट गया। घटना में परिवार के सदस्यों को हल्की चोटें आने की जानकारी है। मकान की हालत खराब होने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

लाखों के नुकसान का अनुमान, मदद की मांग
हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित गौरव कश्यप के परिवार ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि मदद मिलने से मकान की मरम्मत कराकर दोबारा रहने की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें