फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हल्का कोहरा, चटक धूप निकलने से मिली राहत

विज्ञापन
शामली में शनिवार सुबह हल्के कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा रहा। बाद में पूरे दिन चटक धूप निकलने से लोगों ने कड़ाके की सर्दी से राहत महसूस की। हालांकि 8 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवाओं ने लोगों को परेशान किया। इससे मौसम में ठिठुरन बरकरार रही।
विज्ञापन

जनवरी माह में मौसम के कई रूप देखने को मिले। लगभग पूरे माह मौसम खराब रहा। इस बार जनवरी माह में कई दिन रुक - रुककर हुई बारिश ने पिछले 26 सालों का रिकार्ड तोड़ दिए। कई-कई दिन तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। लेकिन शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बाद में पूरे दिन चटक धूप निकलने से मौसम साफ रहा। सुबह से लेकर शाम तक अच्छी धूप निकली। जिसके चलते लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। पिछले 24 घंटों में दिन में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शनिवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें