फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील में दिया धरना

Sun, 23 Aug 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शमली तहसील पर धरना देते लेखपाल , - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
शामली/कैराना। एंटी करप्शन एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और विजिलेंस की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया। शामली में थाना समाधान दिवस का भी बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष राज के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। संघ ने प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल संघ भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता। दोषी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायत के आधार पर निर्दोष कर्मचारी को फंसाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, मंशा और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की जांच अनिवार्य किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कैराना में लेखपाल संघ की कैराना उपशाखा के लेखपालों ने तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। संघ की अध्यक्ष पूजा खैवाल के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिवाजी यादव को सौंपा। इस दौरान लवकेश, आदित्य, मुज्जकिर खान, शमशेर मौजूद रहे।
ऊन। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर को सौंपा। इस दौरान लोकेश कुमार सैनी, सत्यवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अभिलाष कुमार, अजीत पवार, गौरव, रॉकी, आयुषी मलिक और पीयूष मणि मौजूद रहे।

शमली तहसील पर धरना देते लेखपाल ,- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें