फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस जंक्शन की ली जानकारी, भूमि विवाद के निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
शामली में कलक्ट्रेट के सभागार में राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक लेती डीएम जसजीत कौर व एड? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने एनएचएआई व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की समीक्षा की। निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हाईवे और बाईपास के निर्माण का कार्य समय पर किया जाए। उन्होंने पानीपत-खटीमा हाईवे, मेरठ- करनाल हाईवे व बाईपास और क्रॉस जक्शन, दिल्ली- देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे, शामली- अंबाला इकोनॉमिक कॉरिडोर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे आदि राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा की। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम कैराना संदीप कुमार सिंह, एसडीएम ऊन विशु राजा, एनएचएआई से प्रोजेक्ट मैनेजर ललित मोहन पाल, पीयूष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे, बाईपास में भूमि के विवाद को सुलझाने के लिए अवार्ड घोषित करके मुआवजा दिए जाने पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे का शामली बाईपास को शामली तहसील के पास क्रॉस जंक्शन से जोड़ना प्रस्तावित था। इसमे थ्री-डी की अधिसूचना हो चुकी है। एनएचएआई की बागपत इकाई के अफसर भूमि खरीदने की कार्रवाई और कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे है। एडीएम ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण एजेंसी तहसील की सर्विस लेन का काम शुरू करे तो अतिक्रमण समय से हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें