शामली नगर पालिका में आयोजित भाकियू की बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का स्वागत करते नगर अध्यक्ष
- फोटो : SHAMLI
शामली। नगर पालिका सभागार में भाकियू पदाधिकारियों एक बैठक हुई। जिसमें भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी का जिले में पहली बार पहुंचने पर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष ने गांव भैंसवाल निवासी हरीश चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसका सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नवीन राठी ने कहा कि काकड़ा की सर्वखाप पंचायत में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। सभी को मिलकर इस पंचायत को सफल बनाना है। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि आगामी 29 मई को सर्व खाप पंचायत काकड़ा में आयोजित होने वाली महापंचायत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगे। बैठक में बिजली विभाग द्वारा निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों के खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई। अध्यक्षता चौधरी विनय पंवार ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान, टीनू जावला, अनिल करोडी, संजीव राठी, अनुज पहलवान, अजय, मेनपाल चौहान, अनिल राठी, सतपाल पहलवान, अशोक, श्रीपाल करोडी आदि मौजूद रहे।