फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर ज्ञापन की कॉपी दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। लखीमपुर हिंसा के बाद वहां जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी। एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं की गाड़ी से कुचलकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या कर दी गई। मृतकों के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए लखीमपुर जा रही प्रियंका गांधी को बिना किसी जुर्म के गिरफ्तार कर लिया गया। जब प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, उस समय वह लखीमपुर जिले की सीमा से 20 किमी की दूरी पर थीं। उस समय सीतापुर में धारा 144 लागू नहीं थी। 36 घंटे बाद भी पुलिस या सरकार द्वारा ये नहीं बताया गया कि उन्हें किस जुर्म और किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। कोई नोटिस, आदेश नहीं दिखाया गया।
वर्तमान में सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते गलत तरीके से गिरफ्तार करके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला सचिव अरविंद झंझोट, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रदेश सचिव युवा अश्वनी शर्मा, शेखरपाल, अब्दुल हाफिज, सीमा जाटव, डॉ. मुनव्वर पंवार, राशिद चौधरी, अकबर अंसारी, श्रीपाल सिंह, राजेश कश्यप, धीरज उपाध्याय, रामकिशोर पारचा, अंकुर मलिक, शमशीर खान, नफीस अली, संजीव शर्मा, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें