फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबड़ौत में कुलदीप के परिवार में पसरा मातम

Thu, 19 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गांव काबड़ौत निवासी कुलदीप उर्फ भूरा की बागपत में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कुलदीप के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बागपत के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बारे में बुधवार दोपहर काबड़ौत गांव में परिजनों को पता चला। परिवार में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का कहना है कि कुलदीप के मामा बड़ौत में रहते हैं।

परिवार में कुलदीप के पिता राधा चरण के अलावा एक बहन तथा दो भाई हैं, जबकि उसकी मां का एक दशक पूर्व निधन हो चुका है। 20 वर्षीय कुलदीप अपने भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


वह शामली के मोहल्ला रेलपार स्थित सुविधा पैथोलॉजी लैब पर लैब असिस्टेंट के रूप में नौकरी करता था। लैब के संचालक डाक्टर एनके विश्वकर्मा के मुताबिक ढाई महीना पूर्व ही कुलदीप उनके यहां नौकरी करने आया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह लैब से अपने घर के लिए चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें