फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

Tue, 31 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे में ट्रेनों का संचालन लेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर में सोमवार सुबह कोहरा और आकाश में बादल छाए रहे तो दिन में चटक धूप ने काफी राहत दी। कोहरे के कारण ट्रेनों का      संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्री परेशान रहे। मंगलवार को मौसम और बेहतर होने की संभावना     जताई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह 36 घंटे की रिकार्ड तोड़ बारिश के बाद धीरे- धीरे मौसम में सुधार हो रहा है। पिछले दो दिन से सुबह के समय कोहरे में सुधार हुआ। सोमवार सुबह आठ बजे तक आकाश में बादल और कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा-बादल हटने के बाद भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए। धूप निकलने से मौसम मे सुधार होने से लोगों को राहत की सांस ली। पूरे दिन अच्छी खासी धूप का लोगों ने आनंद लिया। सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा  विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि ुअब मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। रविवार  सुबह दस बजे कोहरा और बादल छंट गए।  सोमवार सुबह आठ बजे तक आकाश  में बादल एंव कोहरा छाया रहा। उसके बाद कोहरा- बादल हट गया। धूप के बावजूद सर्द हवाओें का असर रहा।

उन्होने बताया कि छह फरवरी तक मौसम खिला रहने की संभावना है। सात -आठ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम एक बार फिर खराब रहेगा। उधर, दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैैैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 9 बजे है। यह पेसेंजर ट्रेन  पौने तीन घंटे दोपहर  11.45 बजे  पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर 10.50 बजे का है। 
विज्ञापन

यह पैसेंजर ट्रेन  साढे ग्यारह बजे शामली पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर   ट्रेन का समय साढे दस बजे है। यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पेसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय  दोपहर दो बजे का है। यह ट्रेन ढाई बजे के बाद शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जाने लाल ट्रेन का समय शामली स्टेशन पर दोपहर बाद  तीन बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन चार बजे बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें