शामली। विधानसभा चुनाव के दौरान लोग सोच समझकर ही यात्रा करें। एक माह के लिए यूपी रोडवेज की बसों के चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। इसके चलते शादियों के सीजन में भी लोगों को सफर के लिए मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा। निजी वाहनों की भी शादियों में अधिक बुकिंग के कारण इनका भी टोटा पड़ सकता है।
बता दें कि सात चरणों में होने चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 फरवरी से शुरू होगा जो आठ मार्च तक समाप्त होगा और 11 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र से यूपी रोडवेज की 170 रोडवेज बसें फोर्स को लेकर चुनाव ड्यूटी में जाएंगी। मतदान के अलावा मतगणना समाप्ति पर भी दो-दो दिन के अंतराल पर इनकी वापसी होगी। ज्यादातर रोड़वेज बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से दिल्ली-शामली, सहारनपुर, पानीपत-शामली खटीमा मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग, दिल्ली- देहरादून, दिल्ली- हरिद्वार,ऋषिकेश, सहारनपुर यमुनानगर, शामली जलालाबाद, गंगोह व नुकड समेत प्रमुख राजमार्गो , ग्रामीण क्षेत्रो के मार्गो पर रोडवेज बसो का टोटा हाजाएगा। यात्रियों को रोडवेज बसे ढूंढे नहीं मिलेगी। फरवरी में सोलह दिन शादियों की धूम रहेगी।
सहारनपुर परिक्षेत्र के एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि सहारनपुर, छूटमुलपुर, मुजफ्फनगर, खतौली के अलावा अनुबंधित रोडवेज डिपो शामली- गंगोह भी रीजन में शामिल है। अभी कुल 170 रोडवेज बसे फोर्स के साथ चुनाव ड़्यूटी के लिए मांगी है। विधानसभा चुनाव ड्यूूटी में होमगार्ड के लिए पचास रोडवेज शामिल है। इनकी मांगे और बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि रीजन से प्रतिदिन 35 हजार यात्री रोडवेज बसों से सफर करते हैं। इसके चलते यात्रियों पर काफी असर पड़ना तय है। उधर, शामली के ज्योतिषाचार्य पंडित कुशलानंद जोशी के मुताबिक एक फरवरी से 28 फरवरी तक चौदह दिन, मार्च माह में एक और चार मार्च को शादी-विवाह की तिथियां है। पांच मार्च को होलाष्टक शुरू होजाने से लेकर बारह मार्च तक शादी विवाह का योग नहीं है। इसके बाद 17 अप्रैल को शादी विवाह शुरू होंगे।