फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंती खेड़ा पर टिकी रही प्रशासन की निगाह

Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ग्राम प्रधान के चुनाव के प्रथम चरण में हुए थानाभवन ब्लाक चुनाव में पुलिस और प्रशासन की निगाहें गांव बंती खेड़ा पर टिकी रही। यहां पर मतदान हिंदू बनाम मुस्लिम का बन गया था। इस कारण पुलिस के आलाधिकारी भी लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव में साभू, ताहिर, कल्लू, ओमपाल और लोकेंद्र ने नामांकन किया था। चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया, लेकिन देखते ही देखते चुनाव का पूरा माहौल बदल गया। चुनाव में हिंदू समाज के लोगों ने बैठक कर लोकेंद्र के पक्ष में वोट डालने का निर्णय लिया, वहीं साभू और कल्लू पक्ष ने ताहिर को समर्थन देने का निर्णय ले लिया।

इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण बन गया। चुनाव प्रचार के दौरान गांव में दोनों समुदाय के लोगों के बीच टकराव की भी स्थिति बनी। इस कारण पुलिस प्रशासन की पूरी निगाह गांव बंती खेड़ा पर लगी रही।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान एडीएम भरत पांडे, एडिशनल एसपी वीके मिश्र, एसडीएम श्याम अवध चौहान समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर गांव का दौरा करते रहे। इस दौरान पुलिस को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें