ऊन। श्री श्याम सखा परिवार के तत्वावधान में कस्बा स्थित डीएवी कॉलेज में प्रथम वार्षिक महोत्सव पर भजन संध्या में खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो.... भजन पर श्रद्धालु भाव-विभाेर हो गए। संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए श्याम बाबा का गुणगान किया।
श्री श्याम सखा परिवार द्वारा बुधवार को प्रथम वार्षिक श्री श्याम बाबा संकीर्तन महोत्सव पर आयोजित भजन संध्या में कमेटी के सदस्यों ने श्री ठाकुर महाराज की पूजन-अर्चना की। सखा परिवार के अध्यक्ष विनोद गोयल द्वारा जोत प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया। इसके बाद भजन संध्या में कलाकारों ने सुंदर भजन गाए, जिनको सुनकर भक्त झूमते रहे।
गायक बबलू गोयल ने बाबा आज थाणे आनो हैं, मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ, नरेश वर्मा ने देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, दिनेश गोयल ने हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे आदि भजनों पर भक्त जमकर थिरके। इसके बाद श्री श्याम सखा परिवार द्वारा ठाकुर को छप्पन भोग लगाया गया।
समापन पर भक्तों ने बाबा के चरणों में माथा टेक परिवार सुख-समृद्धि कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रिंस, बबलू, नरेश वर्मा, अनिल धीमान, शांतनु मित्तल, जितेंद्र चौधरी, दिनेश गोयल, हर्ष, मोनू वर्मा, नरेश गोयल, हिमांशु मित्तल, नीटू, मोहित गोयल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
ऊन में श्याम बाबा संकीर्तन महोत्सव म में सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार । संवाद