फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपीं चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपीं चाबी
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी वितरण कार्यक्रम लाइव देखा गया। मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने नगर में बनाए गए 1200 पूर्ण आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित कीं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के एक छोटे से कस्बे थानाभवन में 3000 लोगों को अपना पक्का घर देकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश में चारों और विकास की गंगा बह रही है। गांव कस्बों को हाईवे से जोड़ा जा रहा है। गांव में पक्के रास्ते, छोटे-छोटे कस्बों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में एडीएम अरविंद सिंह, एडीएम संदीप कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप कांत, अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता सहित मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद शामली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल व डीएम जसजीत कौर और लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कभी लाभार्थियों से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने संवाद नहीं किया। उधर, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम शिव मंदिर के पास बारात घर में सुबह नौ बजे से लाइव देखा गया। अतिथि के रूप में नामित सभासद सुकमाल चौधरी, नंद कुमार गोयल, रामपाल सभासद, प्रीति सभासद, राजेश व नोडल अधिकारी के रूप में ऊन तहसीलदार अजय शर्मा, अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें