शामली। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व की धूम एक दिन पहले ही नजर आने लगी है। मंदिरों में तैयारी की गई है और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। कोरोना की वजह से इस बार भी झांकियां नहीं लगाई जाएंगी। मंदिरों में महंत और पुजारी पूजा अर्चना करते हुए भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करेंगे। मंदिर समिति संचालकों श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने का अनुरोध किया है। उधर, पुलिस प्रशासन ने भी त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए तैयारी की है।
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए मंदिरों और घरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर में कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी वाला, श्री मंदिर हनुमान टीला, बुढ़ाना रोड पर बलभद्र मंदिर, भाकू वाला मंदिर, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, सती वाला मंदिर, शिव चौक समेत सभी मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। मंदिरों व अन्य स्थानों पर लगने वाली झांकी इस बार भी कोरोना की वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी नहीं लगेगी। पुजारी व महंत के द्वारा परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की जाएगी और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा।
उधर, एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। मंदिरों के अलावा प्रमुख स्थानों, चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। बाजार व सड़कों पर दिन और रात में पुलिस की गश्त रहेगी। मोबाइल टीमें लगातार शहर, कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगी। इसके अलावा शहर में चेकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया जाएगा।
-----
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर को सजाया गया है। पालने में कान्हा के लिए झूला लगाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। - शैलेंद्र गिरि महाराज, महंत, शिव मंदिर गुलजारीवाला
-----
कोरोना की वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी झांकियां नहीं लगाई गई है। रात में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और श्रीकृष्ण जन्म पर पंचामृत से अभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा। - सलिल द्विवेदी, श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमानधाम समिति के प्रधान
शामली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की वेषभूषा में सजे युवक युवती।- फोटो : SHAMLI
शामली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदगोपाल की वेशभूषा सजा बच्चा।- फोटो : SHAMLI
शामली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा को चॉकलेट खिलाते कृष्ण बना छोटा बच्चा।- फोटो : SHAMLI