फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना महापंचायत में राकेश टिकैत बोले: किसानों की ट्रेनिंग था 13 माह का आंदोलन, भविष्य में काम आएगी

Sun, 12 Dec 2021 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कैराना में हुई किसान महापंचायत में कहा कि 13 माह चला किसान आंदोलन किसानों की ट्रेनिंग था। यह भविष्य में काम आएगी।
विज्ञापन
कैराना में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना में हई किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 13 माह तक चला किसान आंदोलन किसानों का प्रशिक्षण था। यह भविष्य में काम आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दो माह है, अपना काम करने के लिए। किसानों की समस्याओं पर काम करें, उनके भले के लिए कुछ करें। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कैराना में हुई किसान महापंचायत में कहा कि 13 माह चला किसान आंदोलन किसानों की ट्रेनिंग था। जिसमें किसानों ने आंदोलन की ट्रेनिंग ली। यह ट्रेनिंग भविष्य में काम आएगी। अभी आंदोलन खत्म हुआ है किसानों की लड़ाई नहीं। अभी किसानों के कई मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का हाल: शादीशुदा की दोबारा कराई शादी, बच्चे गोद लेकर पहुंचे जोड़े
विज्ञापन

 
न किसी की जीत हुई और न किसी की हार 
कहा कि इस लड़ाई में न किसी की जीत हुई और न किसी की हार हुई। सरकार के पास काम करने के लिए 2 महीने है। अपना काम करें। एमएसपी के मुद्दे पर, गन्ना मूल्य पर, बिजली की बढ़ी दरों पर काम करें। हम चुनाव में कुछ नहीं करेंगे बस जनता को सरकार के काम बताएंगे। 
विज्ञापन


किसानों की भलाई के लिए कुछ करे सरकार
कहा कि सरकार पर आचार संहिता लगने तक का समय है। उनकी भलाई के लिए कुछ करे। कैराना से पलायन के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि यह पलायन नहीं, सरकारी प्लान है। लोग किसी के बहकावे में ना आएं। यहां से रोजाना सैकड़ों लोग काम के लिए पानीपत जाते हैं। सरकार या उद्योग लगाए तो कोई दूसरे राज्य नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान एकता बनाए रखें। अपनी खेती-किसानी और रोजगार व अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें