फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट: कास्ट फैक्टर और त्रिकोणीय मुकाबला, मुस्लिम-गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की कोशिश

Mon, 15 Apr 2024 01:33 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशभर में हॉट सीट मानी जाने वाली कैराना लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। सपा, बसपा से लेकर भाजपा और अन्य दल जातीय समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की नजर कुछ खास जातियों के वोटों पर हैं।

विज्ञापन


भाजपा को सर्वसमाज के वोट मिलने पर पूरा भरोसा है, तो सपा और बसपा भी सर्वसमाज को अपना वोटर बता रहा है। चुनाव मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है इसी के साथ सभी प्रमुख पार्टियों के नेता अपने-अपने पैंतरे आज़मा रहे हैं। मतदाताओं को साधने के लिए सबके अपने दावे हैं, लेकिन यह दावें कितने सफल होंगे यह चार जून को मतगणना के बाद ही तय हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर हादसा: 650 रुपये के लिए दांव पर लगी थी जिंदगी, दो ने दम तोड़ा, मौत के मुंह से लौटीं 18 जानें

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हुई रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने क्षत्रिय समाज को साधते हुए कहा कि पार्टी ने सर्वसमाज को सम्मान दिया है। यही कारण है कि कैराना लोकसभा सीट से क्षत्रिय श्रीपाल राणा को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया है। पेशे से बिजनेसमैन श्रीपाल राणा क्षत्रिय समाज से हैं। हालांकि, वह करीब छह माह पहले ही बसपा में आए थे।उन्हें बसपा के कोर वोटरों मुस्लिम, दलितों, क्षत्रिय के अलावा कश्यप, जाट और अन्य वोटरों का वोट मिलने का पूरा भरोसा है।गुर्जर वोटरों में भी वह सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। दलित, मुस्लिम वोटर बसपा की मजबूती है।

इसी तरह भाजपा ने सांसद प्रदीप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है।वह गुर्जर हैं और डेढ़ लाख से अधिक गुर्जर वोट, छह ला ख से अधिक मुस्लिम वोट पाने के लिए जी तोड़ मेहनत में लगे हुए हैं। साथ ही भाजपा का कोर वोट भी उनके साथ हैं, जिसके कारण उन्हें मजबूती मिल सकती है। इसी तरह सपा ने इकरा हसन पर दांव खेला है।

इकरा हसन के पास जहां मुस्लिम वोट बैंक हैं, वहीं इकरा दलित, जाट, कश्यप, गुर्जर वोट और अन्य वोट पाने की जुगत में लगी हैं। जिसके लिए दिन रात मेहनत की जा रही है।,दलित, जाट मुस्लिम, गुर्जर, वोटों का ध्रूवीकरण किसी एक के पक्ष में होगा या फिर वोट बटेंगे यह आने वाले कुछ दिनों में ही स्पष्ट हो सकेगा।

गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की भी जी तोड़ कोशिश
ठाकुर समुदाय प हले से ही भाजपा का कोर वोटर रहा है, लेकिन बसपा ने इस बार ठाकुर समुदाय के श्रीपाल राणा पर दांव खेलते हुए श्रीपाल राणा को प्रत्याशी बनाया है। श्रीपाल राणा को बसपा का कैडर वोट मिलने की पूरी उम्मीद है।इसके अलावा ठाकुर, मुस्लिम वोटों को मिलने का भी भरोसा जताया जा रहा है।

मुस्लिम, दलित, जाट , गुर्जर और अन्य वोटर होंगे अहम
कैराना लोकसभा सीट पर फिलहाल भाजपा के प्रदीप चौधरी सांसद हैं। इस सीट पर मुस्लिम, जाट, गुर्जर, दलित, कश्यप वोटर सबसे अहम होंगे। तीनों पाटियां यह प्रयास करेगी कि इनका वोट उन्हें मिले।

दिग्गज भी जातीय समीकरण से नैया पार लगाने की तैयारी में
हाल ही में सहारनपुर में हुई जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कोर वोटरों के अलावा तीन तलाक के कानून को लागू करने की बात कहकर मुस्लिम वोटरों को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास किया था। कहा था कि तीन तलाक का कानून बनाकर भाजपा ने एक मुस्लिम बेटी ही नहीं बल्कि कई परिवारों को उजड़ने से बचाया है। कांग्रेस के महासचिव अनिवाश पांडे ने भी मुस्लिम, क्षत्रिय और दलित स मेत सभी को सम्मान देने की बात कहीं थी।
विज्ञापन

हर किसी के अपने समीकरण, जीत का दावा...
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल का कहना है कि उन्हें इस बार मुस्लिमों के साथ-साथ सभी वर्ग का वोट मिल रहा है जिसके कारण भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। विपक्षी अभी दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रहे हैं।मुस्लिम दलित भी इस बार भाजपा के साथ हैं।

बसपा के जिला प्रभारी सुनील जाटव का कहना है कि बहनजी के कार्यकाल को हर कोई याद कर रहा है। हर वर्ग का वोट बसपा के पास है, जिसके कारण बसपा भारी मतों से इस बार जीत दर्ज करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि किसानों से लेकर मजदूर और अन्य तबके के लोगों का वोट सपा के पास है। सपा कैराना ही नहीं सभी सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। मुस्लिम, जाट और दलित वोट तो पहले से ही सपा के पास था। अब स वर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली का कहना है कि जाट-मुस्लिमों के अलावा गठबंधन के बाद अन्य सभी जातियों का वोट भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा । रालोद का अपना वोटर अलग है।

इस बार ये वोटर करेंगे मतदान
कुल मतदाता 1722432
महिला मतदाता 800518
पुरुष मतदाता 9 21820
अन्य 871 

2019 का चुनाव परिणाम
पार्टी प्रत्याशी वोट

बीजेपी प्रदीप चौधरी 566961
सपा तबस्सुम हसन 474801
कांग्रेस हरेंद्र मलिक 69355
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें