जानकारी के बाद पता चला कि युवक का नाम इरशाद निवासी मोहल्ला खैलकला है। इरशाद के घर पर जाकर जानकारी करनी चाहिए तो वहां केवल रिश्तेदार थे। एक पड़ोसी नौशाद ने बताया कि इरशाद कपड़ा बुनने की मशीन पर मजदूरी करता है।
उसने करीब 2 साल पहले पालिका बारात घर के पास 105 गज का प्लॉट खरीदा था। उसके प्लाट का बैनामा दूसरे युवक को भी कर दिया जिससे परेशान होकर इरशाद ने जहर खा लिया। कैराना और शामली में डॉक्टर द्वारा जवाब देने पर उसे अमृत गंगा हॉस्पिटल शामली में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी थी। देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कासाना ने बताया कि मामले में जानकारी की जा रही है।