शामली। विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर शामली बिजलीघर के पास ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियरों की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभाग में निजीकरण का विरोध जताया गया।
सचिव अजय शर्मा ने कहा कि निजीकरण का प्रयोग उपभोक्ता विद्युत कर्मियों एवं विभाग के हित में उचित नहीं है। निजीकरण का सीधा प्रभाव गरीबों, किसानों पर पड़ेगा। संगठन कभी भी निजीकरण का पक्षधर नहीं रहा है। ऐसे में कॉरपोरेशन की एकतरफा कार्रवाई से जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंता में रोष है। निर्णय लिया की सभी जूनियर इंजीनियर भी काली पट्टी बांधकर दो दिन तक काम करेंगे और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विरोध सभा भी आयोजित की जाएगी। मौके पर विजय शंकर कुशवाहा, सौरभ कुमार, अनिल पटेल, शैलेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।